Azim Premji Scholarship : “बेटियों की उच्च शिक्षा को नई दिशा देने वाली एक दूरदर्शी पहल” “आर्थिक मजबूरियों की वजह से बहुत-सी बेटियाँ अपने सपनों को बीच रास्ते में ही छोड़ देती हैं।पढ़ना चाहती हैं, आगे बढ़ना चाहती हैं… लेकिन हालात साथ नहीं देते।ऐसे कठिन समय में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना इन बेटियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आती है।यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं देती—यह उन सपनों को फिर से उड़ान देती है, जो कभी हालात के बोझ तले दब गए थे।” Azim Premji Scholarship योजना क्या है? Azim Premji Foundation भारत में शिक्षा की गुणवत्ता व समान उपलब्धता में सुधार लाने महत्वपूर्ण भूमिका है। Azim Premji Foundation के द्वारा प्रतिवर्ष बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान किया जाता है। Azim Premji Scholarship तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता की जाती है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज शिक्षा हासिल करने के लिए मदद की जाती है। Azim Premji Scholarship किन छात्राओं को दिया जाता है? Azim Premji Scholarship उन सभी छात्राओं को प्रदान किया जाता हैं जो भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान (सरकारी कॉलेज एवं प्राइवेट कॉलेज दोनों) से ग्रेजुएशन की डिग्री या डिपलोमा का कोर्स कर रही हो। BA (Arts) B.Sc (Science – PCM / PCB / General) B.Com BBA BCA BSW (Social Work) B.Ed Integrated B.Sc Nursing B.Voc (Vocational Courses) BFA (Fine Arts) B.Lib (Library Science – Regular) Polytechnic Diplomas (Engineering) GNM / ANM (Nursing) Diplomas D.El.Ed / JBT (Teacher Training Diploma) Design Diploma (Fashion / Interior / Graphic) Agriculture Diploma Paramedical Diplomas (Lab Technician, OT Technician, Radiology आदि) Hotel Management Diploma Computer Application Diploma इन कोर्स को करने वाली छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है। Azim Premji Scholarship के लिए पात्रता स्थानीय सरकारी स्कूलों या कॉलेज से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में पास होना अनिवार्य है। यह स्कूल नीचे बताए गए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में होना चाहिए। आवेदन के समय भारत में कहीं भी सरकारी संस्थान या विश्वसनीय प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त स्नातक उपाधि या डिप्लोमा (2 से 5 वर्षों की समयावधि वाले) के प्रथम वर्ष (2025-26 के अकादमिक सत्र) में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए। अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुद्दुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, इन राज्यों एवं केन्द्र शसित प्रदेश की छात्राओं को मिलेगी अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का लाभ। Azim Premji Scholarship के लिए आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट आकार का फोटो 2×2 इंच के रंगीन फोटो की स्कैन कॉपी (6 महीने से पुरानी नहीं)। चेहरा साफ दिखना चाहिए। सेल्फी, फ़िल्टर वाली, कट/एडिट की हुई फोटो स्वीकार नहीं। हस्ताक्षर साफ सफेद कागज़ पर किए गए हस्ताक्षर की फोटो/स्कैन कॉपी। आधार कार्ड आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की साफ, रंगीन स्कैन कॉपी। ब्लैक-एंड-व्हाइट, धुंधली या लॉक की हुई कॉपी अपलोड न करें। बैंक खाते से संबंधित जानकारी आवेदक को अपने बैंक खाते की पासबुक के पहले पन्ने का स्पष्ट स्कैन अपलोड करना होगा। इस स्कैन में खाता धारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड और बैंक शाखा की पूरी जानकारी साफ़ दिखाई देनी चाहिए। यदि पासबुक उपलब्ध नहीं है, या पासबुक पर दी गई जानकारी अस्पष्ट, धुंधली, हाथ से लिखी हुई या पढ़ने योग्य नहीं है, तो अपने बैंक की शाखा से पिछले 1 महीने का बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करें और उसका स्पष्ट स्कैन अपलोड करें। इसमें खाता धारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड और शाखा का विवरण साफ़-साफ़ दिखना चाहिए। धुंधले, हाथ से लिखे हुए, अपठनीय, एडिट किए हुए, कटे-फटे या दोबारा लिखे गए दस्तावेज़ अपलोड न करें। सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता किसी मान्यता प्राप्त वाणिज्यिक बैंक का हो और खाता सक्रिय (Active) स्थिति में हो। 10वीं कक्षा की मार्कशीट / अंक तालिका 10वीं कक्षा की अंक तालिका का स्कैन मुख्य पृष्ठ सहित अपलोड करें। स्कैन पूरी तरह स्पष्ट हो और किसी भी प्रकार की एडिटिंग या कट-छांट न की गई हो। पासपोर्ट साइज फोटो, आधे-अधूरे दस्तावेज़, धुंधले स्कैन, फोटो-कॉपी, प्रिंट की हुई कॉपी, कटे-फटे दस्तावेज़, एडिट किए हुए या इमेज लगे हुए दस्तावेज़ बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। स्कैन की गई प्रति साफ़, पढ़ने योग्य और बिना किसी लिखावट के होनी चाहिए। 12वीं कक्षा की मार्कशीट / अंक तालिका 12वीं कक्षा की अंक तालिका का स्कैन मुख्य पृष्ठ सहित अपलोड करें। स्कैन पूरी तरह साफ़ और बिना किसी एडिटिंग या कट-छांट के होना चाहिए। धुंधले दस्तावेज़, फोटो-कॉपी, प्रिंट की हुई कॉपी, कटे-फटे काग़ज़, एडिट किए गए पेज या इमेज लगे हुए दस्तावेज़ अपलोड न करें। स्कैन की प्रति स्पष्ट, पूर्ण और सभी अनिवार्य जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई देने योग्य होनी चाहिए। कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण अपने कॉलेज से प्राप्त प्रवेश शुल्क रसीद या बोनाफाइड प्रमाण पत्र का स्पष्ट स्कैन अपलोड करें। दस्तावेज़ पर आपका नाम, कॉलेज का नाम, जिस डिग्री/कोर्स में प्रवेश लिया है उसका नाम, अकादमिक वर्ष, कोर्स प्रारंभ होने की तिथि, दस्तावेज़ जारी होने की तिथि और जारी करने वाले अधिकारी की मुहर/सील पूरी तरह स्पष्ट दिखनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कटे-फटे, छेड़छाड़ किए गए या अधूरे दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी अपलोड न करें। धुंधले स्कैन, पासपोर्ट लगी फोटो, अस्पष्ट फोटो, फोटो-कॉपी, प्रिंट की हुई कॉपी, कट-छांट किए हुए, एडिट किए हुए, इमेज लगे हुए या किसी भी प्रकार से लिखावट वाले दस्तावेज़ अपलोड न करें। स्कैन की गई प्रति बिल्कुल स्पष्ट, साफ और सभी अनिवार्य जानकारी पढ़ने योग्य होनी चाहिए। Azim Premji Scholarship केे तहत कितनी छात्रवृति प्रदान कि जाती है? अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए 30000 (तीस हजार) की छात्रवृत्ति प्रदान कि जाती है। यह छात्रवृति पन्द्रह – पन्द्रह हजार की दो किश्त मे प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति की राशि सीधे आवेदिका के बैंक खातें मे ट्रांसफर किया जाता है। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के ऑनलाइन आवेदन के कुछ महिने पश्चात पहली किश्त 15000 की छात्रवृत्ति छात्रा के खाते मे प्रदान की जाती है। एवं दुसरी किश्त का लाभ लेने के लिए आवेदिका को आपना आवेदन रिन्यू कराना होता है इसके पश्चात ही उसे दुसरे किश्त का लाभ मिलाता है। Azim Premji Scholarship – आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) आधिकारिक वेबसाइट